समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी: विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड म प्र के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रेमनारायण विश्वकर्मा का सर्किट हाउस वाराणसी मे हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज ने उत्साह पूर्वक माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के मान, सम्मान और राजनैतिक मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार काम कर रही है।म प्र मे भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार ने विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड का गठन कर सामाजिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। विधान परिषद सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा का गठन समाज के कमजोर और अंतिम कतार के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए महामनिषियों ने किया है पार्टी आज समाज के हर वर्ग को नेतृत्व प्रदान कर हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) अध्यक्ष विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड (म प्र) प्रेमनारायण विश्वकर्मा का भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गाजीपुर शशिकान्त शर्मा, प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा,उमेश विश्वकर्मा आजमगढ़,आकाश विश्वकर्मा प्रयागराज,आशीष विश्वकर्मा हमीरपुर, भानु विश्वकर्मा औरइया आदि ने कैबिनेट मंत्री प्रेमनारायण विश्वकर्मा का सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया। प्रथम बार मिलने पर प्रेमनारायण विश्वकर्मा तथा श्री विश्वकर्मा महा पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयो का माल्यार्पण व सम्मान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा महा पंचायत संगठन मं प्र के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, गाजीपुर शशिकांत शर्मा,भाजपा पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष आजमगढ़ उमेश विश्वकर्मा, भानु विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



