
*
*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ*
*नवादा (बिहार)।* हिन्दुओं, खासकर बिहारियों में छठ पूजा का महत्व काफी है। इतनी कि सात समुंदर पार अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रही मोनी छठ पर्व मनाने नवादा चली आयीं। नवादा में मोनी का ससुराल है। वह पिछले दो वर्षो से छठ कर रही हैं।
मोनी कहती हैं कि परिवार के लोग छठ में बहुत याद आते हैं इसलिए परिवार के साथ अपने परिवेश में छठ करने की बात ही कुछ और है। ससुराल में उन्होंने पहली बार 2021 में छठ व्रत किया था। इसके बाद छठी मइया की कृपा हुई, तो छठ में अपने देश भारत आकर छठ करने लगी। मोनी का कहना है कि अपनी संस्कृति और सभ्यता को कैसे भूल सकती हूं। मेरे लिए छठ पूजा एक पूजा नही, बल्कि परिवार का एक बड़ा उत्सव है।
मोनी सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैंक में कर्मचारी हैं। जिला मुख्यालय नवादा के बुंदेलखंड निवासी मोनी के पति धीरज कुमार कैलिफोर्निया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



