फारबिसगंज ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत मूल्य आधारित सेवा द्वारा समृद्ध समाज की पुनर्स्थापना अभियान का भव्य उद्घाटन समारोह पूर्वक फारबिसगंज में आदरणीय राजयोगिनी संतोष दीदी जी
की शुभ प्रेरणा ,आशीर्वाद व शुभभावना शुभकामनाओं के साथ आदरणीय वंदना दीदी जी (अतिरिक्त राष्ट्रीय संयोजिका समाज सेवा प्रभाग (मुंबई ), तारा दीदी जी, गिरीश भाई जी, वीरेंद्र भाई जी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज, मुख्य पार्षद वीणा देवी, स्थानीय केंद्र की संचालिका बी.के रुक्मा दीदी जी के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत, तिलक, माला, अंगवस्त्र, फूलों की वर्षा कर, शंख ध्वनि से ओम शांति भवन छुआपट्टी सेंटर में संचालिका एवं अन्य टीचर्स बहन एवं बीके भाई बहनों के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आदरणीय वंदना दीदी ने कहा कि सदा हम सभी को उमंग उत्साह में रहना चाहिए और जितना दिल से सेवा करेंगे परमात्मा की मदद उतनी हमें मिलेगी किसी भी प्रकार की व्यर्थ बातों में समय न गंवाकर सदा सकारात्मक चिंतन के साथ स्वयं को आगे बढ़ाते रहें।
मंच का सफल संचालन अध्यात्मिक तरीके से बीके डॉक्टर अंकिता दीदी जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के जरिए मनुष्यों को खुशनुमा जीवन जीने का तरीका खुशनुमा ढंग से बीके वीरेंद्र भाई जी एवं बीके गिरीश भाई जी ने आत्मसात कराया। उन्होंने ने बताया की भगवान की इस प्रकृति में मूल सिद्धांत ये है जो आप दूसरे को देंगे वो चौगुने रूप ने आपको वापस मिलेगा।
अब आपको निर्णय करना है कि आप खुशी देकर खुशी पाना चाहेंगे या दुख देकर दुखों का पहाड़ अपने सर लेना चाहेंगे। इन्होंने कहा कि परिवर्तन दूसरों का नहीं परिवर्तन अपने आप का करना होगा आप सृष्टि को नहीं बदल सकते हैं लेकिन आप अपनी दृष्टि को जरूर बदल सकते हैं। स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की कामना कर सकते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिराज ने कहा पुलिस की कार्यशैली काफी तनावपूर्ण होती है लेकिन आज आदरणीय दीदी एवं आदरणीय भाई जी के शब्दों ने उन्हें यह प्रेरणा प्रदान कर दी है कि पुलिसिंग जैसा कठिन कार्य भी मुस्कान के साथ सहजता पूर्वक संभव हो सकता है। वो कल का नहीं आज का दिन ही इस कार्य के लिए समर्पित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। मुख्य पार्षद वीणा देवी ने अपने अल्प संबोधन में कहा कि इस केंद्र की संचालिका रुक्मा दीदी एवं अन्य दीदियों से सदैव ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। सेंटर के लिए उन्होंने हर समय अपनी सेवा देने का वादा दोहराया।
दूसरे सत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज बंधुओं का जोरदार स्वागत फूल – माला, साल – दोशाल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर अजय कुमार सिंह डॉक्टर मनोज निरंजन, डॉक्टर सरबजीत निरंजन, डॉक्टर यू.सी मंडल एवं डॉक्टर सुमित केशरी, अध्यात्मिक क्षेत्र से डॉक्टर डी.एल दास, सामाजिक क्षेत्र से मांगीलाल गोलछा, अजातशत्रु अग्रवाल,मूलचंद गोलछा, मुनिलाल झावक, महावीर वैद, सुभाष अग्रवाल, ओम प्रकाश केशरी, पूनम पांड्या, राजू साह, निः शुल्क लावारिश अंत्येष्ठि कार्य के लिए संवेदना टीम के रमेश सिंह, पवन मिश्रा, शाहजंहा शाद, स्वच्छता एवं पर्यावरण अभियान से सदानंद मेहता, राजेश साह, एवं विनोद तिवारी, रेल सेवा से स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार झा को सम्मानित किया गाय।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके महावीर भाई जी, पीएम टीवी से बीके प्रकाश भाई जी, अनिल उपाध्याय, पप्पू डालमिया, मदनमोहन कनोजिया, अशोक डाबरीवाला, राम प्रकाश गुप्ता, दुलाल भाई जी, संजय बोथरा, सूर्यनारायण भाई, रोशन गुप्ता, प्रेम भाई, मुकेश पंडित, मुकेश भाई(बलुआ), विकास भाई, आदित्य भाई,रंजू डालमिया, रेखा धनावत, फूल कुमारी दीदी, प्रेमा दीदी, मृदुला दीदी, अरुणा दीदी, शांति दीदी, इत्यादि ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








