google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला होटल के कमरे में शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद*

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अब्बास अहमद जैदी (33) का मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे पर झूलता शव मिला। प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला लग रहा है, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वह वाराणसी के गोविंदपुरा दालमंडी के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर रणधीर मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जैदी केनरा बैंक के वाराणसी स्थित मकबूल आलम रोड मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को अब्बास बैंक के काम से सोनभद्र आए थे।

उन्होंने परासी शाखा में कार्य संबंधी जानकारी ली और मुडिलाडिह डिग्री कॉलेज में खाता खुलवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने राबर्ट्सगंज शाखा में प्रबंधक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की। उन्हें एक रिकवरी एजेंट के माध्यम से न्यू सवेरा होटल में ठहराया गया था। मंगलवार सुबह उनके कमरे के बाहर नाश्ता रखा गया, लेकिन वह बाहर नहीं आए। शाम तक मंडल कार्यालय को उनकी कोई रिपोर्ट नहीं मिलने पर तलाश शुरू हुई। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर असिस्टेंट मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लोन को लेकर तनाव का उल्लेख किया गया है। बताया जा रहा है कि अब्बास अहमद की शादी आगामी 28 दिसंबर को तय थी, जिसके कारण वे कथित तौर पर मानसिक दबाव में थे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)