अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। केनरा बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा स्थित में मंगलवार को शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के पिता सीताराम को 2 लाख का चेक सौंपा गया। मृतक रविन्द्र का विगत 30 सितम्बर को सड़क हादसे में घायल हो गए जिनका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज के दौरान उनका 4 अक्टूबर को देहांत हो गया था। जो सिद्दिकला के भदोही गांव के निवासी थे। प्रबंधक ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व रविन्द्र ने बैंक मित्र शक्ति पाल के द्वारा 436 रुपए का बीमा का भुगतान कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। उसके 4 वर्ष बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक मित्र व शाखा प्रबंधक से संपर्क किया।
जिस पर बैंक प्रबंधन विभागीय प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को दो लाख की राशि का चेक सौंपा। मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास, सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार के साथ कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



