google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

  मंडावर क्षेत्र के  गांव नारायणपुर में बुधवार सुबह एक दुखद हादसे में साइकिल सवार किसान भोपाल सिंह जिसकी उम्र(54 वर्ष)  ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल सिंह पुत्र परवीन सिंह सुबह अपने खेतों पर काम करने गए थे। वापस घर लौटते समय सुबह करीब 7:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने थाना मंडावर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। घर और परिवार  वालों का रो रो के बुरा हाल

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)