जबलपुर द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सत्य अशोका होटल, राइट टाउन, जबलपुर में एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर से पधारे कैट प्रदेश के संगठन मंत्री श्री राजकुमार गुप्ता (प्रिंस) जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से दिल्ली में आयोजित होने वाले व्यापार महोत्सव जो दिनांक 12/08/26 से 15/08/26 को लेकर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही कैट टीम की कार्यकारिणी के गठन, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र पचौरी जी, एवं संभाग अध्यक्ष दीपक सेठी एवं प्रदेश संरक्षक श्री संदेश जैन जी, प्रदेश मंत्री श्री रोहित खटवानी जी तथा जिला अध्यक्ष श्री राजीव बड़ेरिया जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में जिला संगठन मंत्री श्री मनोज जसाठी जी, जिला सचिव श्री संजय चड्ढा जी, जिला संरक्षक श्री कमल ग्रोवर, महिला विंग की प्रतिनिधि श्रीमती सीमा सिंह चौहान जी, श्री निखिल पावा, श्री मनु शरत तिवारी जी, श्री मदन अवस्थी, श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, श्री तरुण अग्रवाल जी तथा श्री पुनीत हांडा , संदीप भूरा, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर कहा लोकल फोर वोकल , अपना शहर अपना प्रोडक्ट, को बढ़ावा देते हुए व्यापार को जिला स्तर से राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास जारी रहेगा, कि आने वाले समय में व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कैट की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने जा रही है। सभी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



