अनूपपुर।दिनांक 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर एवं जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम ग्राम पंचायत छुलहा जनपद पंचायत जैतहरी जिला अनूपपुर में मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष जैतहरी श्री राजीव सिंह रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि श्री पप्पू कोल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश कुमार सिंह चंदेल विकासखंड ग्रामीण युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्रामीण युवा केंद्र जैतहरी जिला अनूपपुर रहे इस कार्यक्रम में फुटबॉल मैच सद्भावना के रूप में कराया गया इसमें चार टीमों ने भाग लिया गवर्नमेंट फिजिकल कॉलेज पेंड्रा छत्तीसगढ़ की टीम अनूपपुर की टीम ग्राम टकहुली की टीम एवं भगवान बिरसा मुंडा क्लब छुलहा की टीम रही है विजेता टीम भगवान बिरसा मुंडा क्लब छुलहा आयोजक टीम रही है उपविजेता गवर्नमेंट फिजिकल कॉलेज पिंडरा छत्तीसगढ़ की राही इन टीमों को विजेता को ₹2500 और ट्रॉफी विजेता को₹2000 ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं सभी अतिथियों को निर्णायकों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया रे की भूमिका दिनेश कुमार निषाद और सहायक रेफरी की भूमिका शुभ और रवि ने किया भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष मुख्य अतिथि राजीव सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी को एक भगवान के रूप में पूजा जाता हमारे समाज में आज पूरे भारत देश में समझ नहीं पूरा भारत देश इनकी पूजा कर रही है हम आप सभी से यही अनुरोध करेंगे उनके किए हुए कार्यों पर चलें कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू कोल सरपंच राम गोपाल कोल पूर्व सरपंच राकेश कोल इंजीनियर अमन कोल वरिष्ठ समाजसेवी राम कृपाल कोल पीएचई विभाग से हीरालाल कोल सहायक सचिव रामखेलावन यादव ग्राम पंचायत के सभी खेल प्रेमियों खिलाड़ियों का पूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का मंच संचालन एवं कॉमेंटेटर का कार्य दिनेश कुमार सिंह चंदेल ग्रामीण युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी स्टेट रेफरी नेशनल ट्रेनर वॉलीबॉल द्वारा एवं अमन कोल द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन ग्राम पंचायत छुलहा के सहायक सचिव रामखेलावन यादव के द्वारा किया गया



