google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोहिणी आचार्या ने एक्स पर की भावुक पोस्ट

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हुई हार के बाद लालू परिवार में बवाल मच गया है। लालू प्रसाद की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य के द्वारा शर्मनाक हार पर सवाल पूछे जाने के बाद उन्होंने बताई की उनके साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उनके ऊपर चप्पल तक उठा लिया गया।
जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की बुरी हार हुई है। यह चुनाव लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को जितनी सीटें मिली थीं, इस चुनाव में उससे आधी से भी कम सीटें मिली है। इस हार के बाद लालू परिवार ने चुप्पी साध ली है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने जब इसको लेकर तेजस्वी यादव व उनके सलाहकार संजय यादव और रमीज नेमत खान से सवाल पूछा तो न सिर्फ उमके साथ दुर्व्यवहार किया गया बल्कि उनके ऊपर चप्पल तक उठा लिया गया। जिसके बाद रोहिणी ने लालू परिवार से नाता तोड़ने और राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया और देर शाम वह पटना से सिंगापुर के लिए रवाना हो गईं।रोहिणी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा की कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी। रोहिणी ने आगे लिखा की कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)