समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
विकास खंड सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर अपने 100वें वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय के शताब्दी समारोह मनाया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्त, खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन शशिकान्त श्रीवास्तव एवं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव शामिल हुए ।कार्यक्रम क प्रारम्भ अतिथिगण द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यर्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत करते हुए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित 2025 से सम्मानित प्रभारी प्रधानाध्यापक चक्रधरचंद चौबे ने किया उन्होंने ये बताया यह विद्यालय अपने स्वर्णिम इतिहास को को लिखते हुए आपके समक्ष उपस्थित है।अपने विकास क्षेत्र में अतिथि को स्वागत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जन मानस को बताया कि यह विद्यालय प्रदेश में सब के लिये प्रेरक रहा है।
आगे बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी ने अपने उद्बोधन में यह बताया कि इस विद्यालय के शैक्षिक वातावरण देखने से लगता है अब प्राइवेट विद्यालय को कहना पड़ेगा कि हमे प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर जैसा बनाना होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नहवानी पुर ओमप्रकाश यादव ,वर्तमान प्रधान नाहवानी पुर प्रधान पूनम मौर्य बनकट एवम बी 0 डी 0सी0 अखिलेश पांडेय को सम्मानित किया गया।अविभावक और बच्चों को सम्मानित किया गया ।साथ ही शिक्षक संघ पदाधिकारी उच्च प्राथमिक संघ महामंत्री सेवापुरी शशिकान्त दूबे प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सेवापुरी काशिनाथ यादव प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आराजीलाइन रमेश कुमार त्रिपाठी,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह,अध्यक्ष सेवापुरी आनंद कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



