google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आज वाराणसी जिले के बड़ागांव ब्लॉक में स्वर्वेद महामंदिर धाम

समाज जागरण
शिव तिवारी
बड़ागांव वाराणसी

यह कार्यक्रम ब्लॉक के वीडियो साहब के सौजन्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभा में लगभग 400 लोग उपस्थित रहे। सभी ने “मन का आसन” सीखा और मानसिक स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार मन का आसन सीखा है, जो उन्हें अत्यंत लाभकारी प्रतीत हो रहा है। उन्होंने इसे प्रतिदिन सुबह-शाम करने का संकल्प भी लिया।


ज्ञात हो कि मन की चंचलता एवं नियंत्रण की कमी के कारण आज समाज में पारिवारिक कलह, नशे की प्रवृत्ति में वृद्धि, आत्महत्या की घटनाएं, मानसिक अशांति, अनिद्रा जैसी अनेक समस्याएं बढ़ रही हैं।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्वर्वेद महामंदिर धाम की मानसिक साधना पद्धति को गांव-गांव, झोपड़ी से महल तक, गांव से शहर तक, घर-घर और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।


कार्यक्रम में स्वर्वेद महामंदिर धाम की ओर से संस्थान के विद्वान डॉक्टर सुशील जी, डॉक्टर खुशबू जी, चेतना सिंह जी, शांति विश्वकर्मा जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)