कुछ दिनों पूर्व बरेमा गांव में भी 24 बैट्री हुई थी चोरी
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित जल निगम परिसर में सोमवार की देर रात चोरों ने धावा बोलकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए तथा वहां लगी 24 बैटरियां उठा ले गए।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब ऑपरेटर दिनेश पटेल पंप चलाने के लिए केंद्र पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर वह स्तब्ध रह गए और तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि जल निगम केंद्र पर पानी सप्लाई के संचालन के लिए बड़ी संख्या में बैटरियों का उपयोग किया जाता है, जिनकी कीमत काफी अधिक है। चोरी की इस घटना से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है ।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



