google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

योग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भाई बहनों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

दैनिक समाज जागरण /अखिलेश सिंह
हरदोई। शहीद उद्यान में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिबंश सिंह द्वारा संचालित सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 25 जून में भाग लेने वाले भाई बहनों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
उक्त अवसर पर सबसे पहले पूर्व मे प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर सुरेश अग्निहोत्री को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ज्योति मिश्रा की पुत्री कु प्रियांसी मिश्रा, गीता उर्फ कविता वर्मा, नीलम श्रीवास्तव, सुमन मिश्रा, संगीता रानी गुप्ता तोताराम गुप्ता, राकेश गुप्ता , नवीन कुमार सिंह, ललित कुमार गुप्ता, राममिलन गुप्ता, प्रमोद कुमार ओमर, रामशरण पाल को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा ऑनलाइन में गीता सिंह कानपुर, डॉक्टर आशा विनोद मौर्या नोएडा ने भाग लिया उन्हे ऑनलाइन भेज दिए जायेंगे। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में हरिबंश सिंह के साथ शशिकला सिंह, प्रतिभा गुप्ता, महिला जिला प्रभारी विनीता पाण्डेय, युवा प्रभारी सोनू गुप्ता, कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार सिंह, रत्ना मिश्रा, व सीमा मिश्रा, ने बितरण करने में सहयोग प्रदान किया तथा अन्य काफी संख्या में साधक भाई बहनों ने मौजूद रहकर उत्साहवर्धन किया। हरिबंश जी ने सभी को हार्दिक बधाई देकर कहा कि सब लोग स्वयं नियमित योग करे और दूसरो को भी योग करने के लिए प्रेरित कर सिखाने का कार्य कर पुरुषार्थ करने का कार्य करे जिससे हमारा राष्ट्र स्वस्थ और समृद्ध हो तथा सभी के उज्जवल भविष्य की भी कामाना की और सभी ने करो योग रहो निरोग,भारत माता की जय वन्देमातरम के नारे भी लगाये गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)