google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

म.प्र अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव जी भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का धनपुरी में होगा भव्य आयोजन

शहडोल- भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया जा रहा आयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की अध्यक्षता में दिनांक 6 जुलाई 2026 दिन सोमवार को कार्यक्रम स्थल धनपुरी के इंडोर स्टेडियम के सामने स्थित भवन में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव जी का मार्गदर्शन समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा एवं कार्यक्रम मैं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा शहडोल संभाग संगठन प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी जी ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा जी उपस्थित रहेगी साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा करेगी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएं एवं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)