फोटो-3
दैनिक समाज जागरण
फिरोजाबाद। राम नवमी के दिन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी स्थिति केंद्र द्वारा शिव मन्दिर गणेश नगर, पुलिस चौकी के पास, फिरोजाबाद में सजाई गई चैतन्य देवियों की झांकियो का दर्शन और समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद फ़िरोज़ाबाद के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति गीत और माँ काली की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। संचालिका बी.के. सरिता बहन ने कार्यक्रम में चैतन्य देवियों का रूप धारण कर जीवंत अभिनय करने के वाली सभी कन्याओं व महिसासुर का किरदार निभाकर अपनी अभिनय प्रतिभा से सभी का दिल जीतने वाले आगरा के निवासी भ्राता बलराम तथा ग्रेटर नोएडा से पधारे भ्राता बी.के. प्रमोद कुमार एवं अन्य स्थानीय कलाकारों आदि का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले सभी किया गया। जिसमें DM मैनपुरी अबिनाश कृष्णा sp रूरल, co सिटी, महानगर अध्यक्ष राकेश शंकवार तहसीलदार मैनपुरी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



