दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )
नबीनगर (बिहार ) 14 दिसंबर 2024 नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की हत्या मामले मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी अंकोरहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय गिरी को माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के द्वारा उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। जबकि मुख्य शूटर समेत अन्य सरगना अभी फरार हैं। मामले मे माली थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मोबाइल लोकेशन और तकनीकी अनुसंधान एवं अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उड़ीसा राज्य के सुंदरगढ़ से अंकोरहा पंचायत के मुखिया पति संजय गिरी को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्या कांड में पूर्व में दो आरोपी माली थाना क्षेत्र के ख्म्भा गांव निवासी सत्यजीत गिरी उर्फ बाबू सत्या तथा एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के घुजा गांव निवासी कमेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार शूटर व मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी टीम छापेमारी कर रही है।गौरतलब है कि आपसी विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर नबीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकोरहा गांव निवासी संजय कुमार सिंह की हत्या औरंगाबाद से घर लौटने के दौरान माली थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव के समीप 30 नवंबर की शाम मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र के फर्द बयान पर संजय गिरी सहित 6 लोगों पर माली थाना कांड संख्या 222/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।वहीं कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर कांड के उद्भेदन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी l।गठित SIT टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फूटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, हयूमन इनटेलीजेन्स एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए कांड के मुख्य षड्यंत्रकर्ता अभियुक्त संजय गिरी को सुंदरगढ़ (राज्य-ओड़िशा) से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थित कराया गया एवं पुलिस रिमांड की कार्रवाई की गई।शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर ली जायेगी। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



