दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत मध निषेध करुवा पत्थर के समीप थाना अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में सअनि गौरखनाथ राम आदि पुलिस बल के संयुक्त में वाहन जांच के क्रम में देवघर की ओर से आ रहे , एक लाल रंग के मालवाहक ऑटो से 666 विदेशी शराब के साथ प्रयुक्त वाहन जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को संध्या गस्ती अभियान के तहत करवा पत्थर के समीप देवघर की ओर से आ रहे लाल रंग के ऑटो मालवाहन को संदेह के आधार पर रोका गया। जहां पुलिस को देखते ही वाहन चालक सह कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जांच करने पर मूढ़ी के बोरे की आड़ में छुपा कर ले जा रहे मैकडोल कंपनी के 775 एमएलए की 60 बोतल 375ml की 360 बोतल एवं 180ml की 140 बोतल विदेशी शराब जप्त की गई। साथ में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर थाना ले आया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि अज्ञात कारोबारी एवं वाहन मालिक के के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



