google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा नेता जवाहर प्रसाद की हुई गिरफ्तारी: विजय कुमार सिन्हा

दैनिक समाज जागरण
रवि वर्मा, ब्यूरो रोहतास
भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा रोहतास जिले के सासाराम पहुंचे तथा उन्होंने सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद का संप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तारी को लेकर एक प्रेस वार्ता किया। जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान बम बनाने के दौरान हुए बिस्फोट में 6 लोग झुलस गए थे। उस मामले में जवाहर प्रसाद ने PFI की संलिप्तता की आशंका व्यक्त करते हुए सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। जिससे उत्तेजित होकर मुख्यमंत्री के इशारे पर भाजपा नेता की गिरफ्तारी हुई हैं। सरकार सासाराम में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट मामले में पीएफआई की सत्यता की जांच क्यों नहीं करा रही है? विजय सिन्हा ने कहा कि 4 दिन पहले ही पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने सीएम को पत्र लिखा था. जिसके बाद बौखलाहट में सरकार ने जवाहर प्रसाद पर कार्रवाई की है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी भी वारदात में भाजपा के लोगों को फंसा कर यह सरकार क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गोद में बैठ कर नीतीश कुमार से लगातार कुकर्म करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले महीने के 3 तारीख को भाजपा द्वारा इस मुद्दे को लेकर सासाराम में धरना दिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)