
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख, ओम गोस्वामी
सीपत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर एवम प्रदेश सह प्रभारी चन्दन यादव के बिलासपुर प्रवास पर जिला पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष मस्तूरी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी रामनारायण राठौर ने सौजन्य मुलाकात किया l इस दौरान उन्होंने अपनी संगठन संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन की विस्तार करने पर अपनी जानकारी दी l दोनो नेताओ ने उनके जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हे शुभकामनाएं दी और कहा कि अपने दायित्वों को आप निष्ठापूर्वक निर्वहन करें l इस अवसर पर जनपद सदस्य देव सिंह पोर्ते, गतौरा सरपंच सुरेश राठौर सहित कांग्रेसी नेता उपस्थित थे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



