सुनील कुमार गुप्ता दैनिक समाज जागरण अनुमंडल संवाददाता चांडिल
सरायकेला (झारखंड) :- आज 24 मार्च 2023 चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टंट करते समय टेम्पो से टकराया युवक, स्टंट के दौरान बाइक सवार युवक को भारी कीमत चुकानी पड़ी l नाबालिक लड़कों को सड़क पर बाइक से स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया l सड़कों के दुरुस्त होने के बाद अमूमन नौजवानों और नाबालिग बच्चों को सड़क पर बाइक से स्टंट करते हुए देखा जाता है l कई बार स्टंट करने वाले बच्चे सड़क पर फिसल कर गिरते हैं, और घायल होते हैं, कई बार तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है l ऐसा ही घटना आज शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक के साथ घटना चांडिल में घटी l प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चांडिल के कुछ बाइकर्स डैम के नीचे पुल पर फोटोशूट करते हुए एवं बाइक पर स्टंट दिखा रहे थे l इसी क्रम में सड़क पर आडी-तिरछी बाइक चलाने के दौरान एक युवक का बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो से टकरा गया l चांडिल डैम के नीचे पुल पर बाइक से स्टंट दिखा रहे युवक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी, कि युवक का एक पैर घुटना के नीचे कटकर पूरी तरह से अलग हो गया l दुर्घटना के बाद सड़क पर चारों ओर खून फैला हुआ था l उसी वक्त सड़क से गुजर रहे चांडिल निवासी मधु बनर्जी ने इसकी सूचना चांडिल अनुमंडल अस्पताल को दी, और एंबुलेंस भेजने के लिए कहा l एंबुलेंस आने के बाद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया l चांडिल में प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज हेतु के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया l
बाइकर्स के खिलाफ चलेगा अभियान
चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि सड़क पर स्टंट दिखाने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा l नेशनल हाईवे 33 समेत अन्य सड़कों पर स्टंट दिखाते हुए बाइकर्स पकड़े जाने पर बाइक जब्त किया जाएगा l उन्होंने बताया कि चांडिल डैम के नीचे पुल पर हुई दुर्घटना में नाबालिग को एक पैर गंवाना पड़ा, यह बहुत ही दुखद घटना है l युवक की पहचान चांडिल मस्जिद मोहल्ला निवासी मोहम्मद जमीरूद्दीन के 16 वर्षीय पुत्र लेजराज के रूप में की गई है l उसके साथ 17 वर्षीय हुसनैन को भी अस्पताल लाया गया था, हुसनैन को हल्की चोट लगी है, थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों ने बताया कि युवक घर में नहाने के लिए चांडिल डैम स्थित स्वर्णरेखा नदी गया था l जहां पर उसका बाइक स्टंट करते हुए दर्दनाक हादसा हो गया l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.