google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चंद्रबंशी क्षत्रिय महासभा ने नबीनगर मे किया विशेष बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 16 सितंबर 2024 सोमवार को नबीनगर मे अखिल भारतीय चंद्रबंशी क्षत्रिय महासभा की विशेष बैठक मुखिया अमोद कुमार चंद्रवंशी की आवास पर आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता रामनरेश सिंह चंद्रवंशी ने किया जबकि संचालन मुखिया अमोद कुमार चंद्रवंशी द्वारा किया गया।बैठक मे लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए मुखिया अमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि चंद्रवंशी समाज के ट्रस्ट की जमीन को सर्वे कराया जायेगा वही बैठक मे ट्रस्ट के सभी सदस्यों का नवीनीकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है।बैठक मे लिए गए निर्णय के आलोक मे ट्रस्ट के सदस्यों के लिए ग्यारह हजार रूपए सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है।एक अन्य निर्णय मे बताया गया कि ट्रस्ट का जो भूमि है समाज के लिए है इसे किराए मे नही लगाया जायेगा। मौके पर संजय कुमार चंद्रवंशी, सुभाष कुमार चंद्रवंशी, उपेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मनोज कुमार चंद्रवंशी, शंकर प्रसाद चंद्रवंशी चन्दन चंद्रबंशी सहित समाज के अन्य सदस्य मौजुद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)