दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 16 सितंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी सुरार गांव स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण मे दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता बिनोद साव एवम संचालन पूजा कमिटी के सचिव धनंजय सिंह द्वारा किया गया। पूजा समिति के सचिव ने बताया कि बैठक मे पिछले वर्ष की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।वही बैठक मे इस वर्ष पंडाल का निर्माण,साउंड की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम,बिजली व्यवस्था एवम प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि मूर्ति विसर्जन के पूर्व प्रतिमा को पूरे गांव मे भ्रमण कराया जायेगा।बैठक में कोषाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह,संजय राम,भोला यादव,सदस्य सतदेव सिंह,कुलदीप सिंह,विजय ठाकुर,चंदशेखर सिंह सहिततदर्जनों लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



