किशनगंज में यातायात व्यवस्था में बदलाव, दो फरवरी से लागू

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 234 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से 2 फरवरी 2026 से नई यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।


जारी निर्देशों के अनुसार बहादुरगंज मोड़ से एनएच-327 की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बहादुरगंज से पूर्णियाँ की ओर जाने वाले सभी वाहन बहादुरगंज मोड़ से बाईं ओर मुड़कर ओवरब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए एनएच-327 पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे कानकी, दालखोला एवं पूर्णियाँ की ओर जाएंगे।


वहीं बहादुरगंज से किशनगंज बस स्टैंड एवं सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बहादुरगंज मोड़ से बाईं ओर टर्न लेकर ओवरब्रिज के नीचे से खगड़ा रेलवे फाटक होते हुए एनएच-327 पर पहुंचेंगे। इसके बाद इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के पास बने यू-टर्न से किशनगंज बस स्टैंड एवं सिलीगुड़ी की ओर जाएंगे। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया है कि नई यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बदलाव शहर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)