google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बदलते मौसम में बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
1 अप्रैल 2026।
बदलते मौसम, ठंडी हवाओं और बढ़ती धूल के कारण छोटे बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी सामान्य सर्दी-खांसी से शुरू होकर गंभीर रूप ले सकती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है।


सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने बताया कि यदि बच्चे को लगातार खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या छाती में घरघराहट हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उनमें संक्रमण तेजी से फैलता है।


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण निमोनिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। सरकारी अस्पतालों में पेंटावैलेंट और न्यूमोकोकल टीके निशुल्क उपलब्ध हैं।


स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को धूल, धुएं और प्रदूषण से दूर रखें, संतुलित आहार दें, स्वच्छता का ध्यान रखें और समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि इस बीमारी से बचाव संभव हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)