google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चतरा झारखंड: बीस दिनों से खराब है ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग की निष्क्रियता ग्रामीणों मे भारी आक्रोश



दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज

चतरा (झारखंड) 09 मई 2023 :-हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के स्टालीनगर गांव मे बिजली विभाग की निष्क्रियता देखने को मिली लगभग बीस दिनों से इस गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है पर अभी तक बिजली विभाग द्वारा इस मामले पे कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की गई है। प्रखंड मे बहुत ऐसे गांव है जहा कही पे तार की समस्या कही पे कम वोल्टेज की समस्या कही पे बिजली के खम्भो की समस्या को पुरा प्रखंड झेल रहा है जो निंदनीय है। इस ट्रांसफार्मर से करीब 100 घर रौशन थे पर विगत 20 दिनों से यहा घोर अंधेरा फैला हुआ है। ग्रामीणों का कहना है बिजली न रहने से इस भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है साथ ही वे बच्चे जो बिजली की रौसनी मे निर्बाध अपनी पढ़ाई करते थे वो भी बधित है। ग्रामीणों की मांग है की जल्द से जल्द बिजली सेवा बहाल हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)