परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 27 सितंबर 2025
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपूर:दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड सरकार के निर्देश पर शहर में बाइक और टेम्पो का बड़े पैमाने पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन इसे “मैया सम्मान योजना” से जोड़कर पेश कर रहा है, लेकिन आम लोगों का कहना है कि यह योजना राहत के बजाय बोझ और वसूली का साधन बन चुकी है।
समाजसेवी लाल बहादुर खड़ैत ने इस अभियान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के समय सरकार और प्रशासन का दायित्व है कि लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिले, लेकिन हकीकत इसके उलट है। सड़क पर निकलने वाले आम लोगों से जबरन जुर्माना वसूला जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “मैया सम्मान योजना” का सही उद्देश्य कहीं खो गया है और अब यह केवल आम जनता को परेशान करने का साधन बन गया है। खड़ैत ने कहा कि जनता के सम्मान के नाम पर अपमान हो रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
समाजसेवी ने साफ कहा कि यदि सरकार सच में जनता का सम्मान करना चाहती है, तो उसे तुरंत इस तरह के अभियान को रोकना चाहिए और आम नागरिकों को त्योहार पूरी श्रद्धा और शांति के साथ मनाने देना चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



