*अद्भुत गुफा दृश्य बना आकर्षण का केंद्र।
*गुफा द्वार पर विराजमान हैं बाबा विश्वनाथ।।
समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी। पंचकोशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव धाम रामेश्वर में आज शुक्रवार को अबकी बार ‘गुफा पांडाल’ में माँ दुर्गा को वैदिक मंत्रोच्चार विधि -विधान के साथ विराजमान कर भक्तजनों के दर्शन के लिए पट आज खोल दिया गया।
नव दुर्गा पूजन समिति रामेश्वर बरेमा के अध्यक्ष बबलू गुप्ता महामंत्री ललित पांडेय ,आयोजक राजेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष सचिन तिवारी के अनुसार वर्ष 1983 से माता दुर्गा की पांडाल में स्थापना कर पूजन की जा रही है। लेकिन इस वर्ष पांडाल को गुफा का रूप देकर अंदर हाल में माता की मूर्ति स्थापित किया गया है।

प्रवेश के लिए महिला व पुरुष भक्तों के लिए अलग अलग प्रवेश गुफा द्वार बनाया गया है। पहाड़ के अंदर अत्याधुनिक तरीके से गुफा और जंगली पौधों के झुरमुट जगह जगह जंगली जानवरों, पक्षियों ,बादलों ,बहते झरने का अद्भुत दृश्य का नजारा दिखेगा। इस गुफा को बनाने के लिए समिति के कुशल युवाओं ने अपनी कला का परिचय दिया है। गुफा के अंदर माँ का दर्शन करने के बाद बाहर निकलने के लिए अलग द्वार है। बिजली की सजावट से अद्भुत बादलों की चमक,चांद, तारे और मधुर संगीत ध्वनि ,धूप ,अगरबत्ती, तरह तरह की सुगंधियाँ आकर्षण व चर्चा बना हुआ है।हर भक्त को अंदर ही प्रसाद की सुविधा है। गुफा से बाहर आने पर एक अलग अनुभूति के साथ भक्तजन सपरिवार जाते देखे गए। पांडाल में आग से बचाव,सुरक्षा के लिए महिला,पुरुष पुलिस बल व स्वयंसेवक की तैनाती रखी गई है।
गुफा द्वार पर समिति के आयोजक राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, विशाल गुप्ता(बीडीसी),राहुल सिंह,सूरज गुप्ता,मनीष पांडेय, जितेंद्र कुशवाहा,लालजी गौंड,आशुतोष सिंह संरक्षक डॉ0 रामप्रसाद,प्रधान घनश्याम सिंह यादव, विपिन गुप्ता,अमन गुड्डू,राजन गोंड, अभिषेक व अजीत कुमार गोंड समेत स्वयंसेवको ने भक्तजनों की अगवानी की। पूरा प्रांगण जय माता दी ,जय माता दी ,प्रेम से बोलो जय अम्बे की जयकारा से गुंजायमान रहा। रामेश्वर में इस बार मैय्या मेला लगा हुआ है जहां हर सुविधाएं भक्तों को दी जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



