
*
*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण*
*नवादा (बिहार)।* जिले के अकबरपुर में केमिकल से भरे एक डब्बे में जोरदार धमाका हो गया जिससे घर में मौजूद महिला सहित दो लोग झुलस गये। धमाके की आवाज सुनकर पहले आसपास के लोग डर से सहम गये लेकिन फिर आवाज की ओर पहुंचे तो दो लोगों को घायल अवस्था में देख उन्हें नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतोकरहरी गांव में केमिकल से भरा डब्बा फटने से महिला कमली देवी एवं बुजुर्ग मुंशी यादव बुरी तरह झुलस गये। कमली देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि बाजार से एक डब्बा गाय का नाद बनाने के लिए खरीदा था और उसे घर में लाकर चाकू को गर्म कर डब्बा को बीच से काटा जा रहा था तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि दोनों बुरी तरह झुलस गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि डब्बा में पहले से कुछ केमिकल बच गया होगा जिसके कारण विस्फोट हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



