
समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
थाना प्रभारी और अरविन्द गुप्ता ने माला पहनाकर और आर्थिक सहायता दे कर युवक को दी विदाई
छतरपुर : दिल मे कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता है और यह कर दिखाया है छतरपुर के बारा निवासी श्रवण राम ने जो छतरपुर में वृद्धाश्रम के लिए देशाटन का संकल्प लेकर यात्रा पर निकले हैं, उनका लक्ष्य है छतरपुर में गरीब लोगों के लिए वृद्धाश्रम खोलना। बारा निवासी 20 वर्षीय युवक श्रवण कुमार ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत छतरपुर के ठाकुरबाड़ी मंदिर में आशीर्वाद लेकर की जहां सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता चुनमून, वार्ड पार्षद रजनीश और प्रेस क्लब द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और आर्थिक मदद दे कर विदा किया। वहीं छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, एसआई राहुल कुमार, पूर्व मुखिया पुखराज सिंह ने थाना परिसर में माला पहना कर, प्रमाण पत्र और कुछ सहायता राशी और शुभकामनाएं दे कर विदा किया। इस अवसर पर इलाके के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रवण कुमार को उनके उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विदा करते हुए अरविंद गुप्ता ने कहा कि श्रवण ने नेक कार्यों हेतु यह यात्रा शुरू किया है जो काबिले तारीफ़ है। निसन्देह आज देश मे परित्यक्त वृद्धों की संख्या बढ़ी है, वे आज अपनों की उपेक्षा झेलने को विवश हैं और उनकी स्थिति नारकीय हो गयी है, वृद्धाश्रम की स्थापना से निसन्देह उनका जीवन स्तर बदलेगा और वे स्वाभिमान की ज़िंदगी जी पाएंगे। वहीं यात्रा पर निकले श्रवण कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर वृद्धाश्रमों की आवश्यकता को समझना अध्ययन करना और उसे बनाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाना है। उन्हें उम्मीद है कि वे अपने संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और वृद्धाश्रम के लिए संसाधन जुटा पाएंगे।
समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता रबिन्द्र पासवान, नवल गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, बबन राम, दीपक यादव, अजित कुमार, सत्येंद्र सोनी सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे। सभी ने श्रवण कुमार को भारत यात्रा की बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। मौके पर उपस्थित दर्जनों लोगों ने श्रवण कुमार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



