google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
लोक आस्था के महापर्व छठ शनिवार को खरना का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ था। सुबह से ही व्रती महिलाओं के घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों में पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर नए गुड़ और नए चावल की खीर तैयार की गई।इस दौरान वे अन्न और जल दोनों का त्याग कर भगवान सूर्य और छठी मइया की आराधना करती हैं। रविवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने हेतु महिलाएं रामेश्वर वरुणा घाट,देहलीवियांक पोखरा,खेवली, खरगूपुर तालाब सहित पास के गांव के तालाबों के पास पहुंची।अब सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। खरना के बाद घरों में ठेकुआ बनाने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। गेहूं के आटे, चीनी या नए गुड़ और नारियल के बुरादे से तैयार होने वाला ठेकुआ छठ महापर्व का प्रमुख पारंपरिक प्रसाद है।महिलाओं ने बताया छठ पूजन करने के सबकी मुरादे पूरी होती हैं।वही घाट और तालाबों के आस पास साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था पूजन समिति द्वारा किया गया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)