समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआवाराणसी। उदयपुर स्वास्थ्य केंद्र परिसर के समीप जिस स्थान पर छठ पूजा को लेकर महिलाओं ने अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण अनशन किया था, उसी स्थान पर आज हजारों की संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर भव्य छठ पूजा कर अपनी आस्था जताई।
कई दिनों तक चले इस प्रकरण के बाद महिलाओं के संकल्प और सामूहिक प्रयास से उसी स्थान पर छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूजा के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी प्रभारी अवनीश मिश्रा पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रिंस चौबे, सुनिल मिश्रा अजय चौबे, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सुधू, मनीष चौबे, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीतेश सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान शांति और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। महिलाओं ने पूजा संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, महिलाओं के सामूहिक संकल्प और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
छठी मैया की जयकारों के साथ पूजा कार्यक्रम का समापन पुलिस बल की निगरानी में सम्पन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



