google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ महापर्व का तीसरा दिन: व्रती आज देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

नोएडा। प्रकृति और आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ देश ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

बिहार के पटना में गंगा घाटों से लेकर दिल्ली की यमुना नदी तक लाखों श्रद्धालु इस अवसर पर एकत्र हो रहे हैं। शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने पर्व को लेकर विशेष तैयारियाँ की हैं।

दिल्ली में विशेष व्यवस्था

दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए अस्थायी घाटों का निर्माण कराया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की स्वच्छता, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। यमुना जल को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में सरकार को इस बार काफी हद तक सफलता मिली है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरी तैयारी

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा महानगर में भी छठ महापर्व को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन नदी पर 67 से अधिक घाटों का निर्माण कराया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न सेक्टरों और पार्कों में 16 अतिरिक्त छठ घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा भी नोएडा रे विभिन्न सेक्टरों एवं कॉलोनियों मे सेकड़ों के संख्या मे छठ घाट की निर्माण किया गया है जहाँ पर मनाए जायेंगे।

माना जा रहा है कि सबसे अधिक व्रती हिंडन नदी के घाटों पर पहुंचेंगे। वहीं, नोएडा स्टेडियम में भी करीब 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। इसके लिए प्रवासी महासंघ की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। नोएडा पुलिस के साथ-साथ स्वयंसेवक भी घाटों पर मौजूद रहेंगे। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। सभी घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सेक्टरवार आकर्षक तैयारी

नोएडा के सेक्टर-75 में इस बार विशेष रूप से सजाए गए घाट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सेक्टर-43 में गोदरेज अपार्टमेंट के पास सिद्धेश्वर भइया की ओर से पारंपरिक तरीके से हर साल की तरह इस वर्ष भी सुंदर घाट तैयार किया गया है, जहाँ हजारों व्रती पूजा-अर्चना करने पहुँचते हैं।

noida sector 75
noida sector 75

इसके अलावा सेक्टर-46 स्थित रामलीला पार्क और सेक्टर-45 के बजरंग चौक पार्क में भी कृत्रिम घाटों का निर्माण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक स्थल पर स्वयंसेवक तैनात रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन

चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन कल सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में सूर्य की कृपा के लिए उपवास कर पूजा-अर्चना करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)