
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी।
9 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय 75 कि.मी पदयात्रा पर चर्चा। आजादी के हीरक महोत्सव के समापन अवसर राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा। 2 अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन पर चर्चा। जिला, ब्लाक एवं अग्रिम संगठनों के मासिक बैठक की समीक्षा। संगठन के रिक्त पदों पर उदयपुर घोषणानुरूप क्रियान्वयन पर चर्चा। प्रदेश के समस्त जिला में निर्माणधीन राजीव भवन की प्रगति पर चर्चा तथा बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।
बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एआईसीसी को प्रस्ताव भेजा कि एआईसीसी द्वारा निकाले जाने वाली देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ होकर गुजरे सभी हाथ उठा कर प्रस्ताव का समर्थन किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण -, प्रतिमा चंद्राकर, अरूण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद्र जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण चंद्रशेखर शुक्ला, वासुदेव यादव, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, रूकमणी कर्मा, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसौदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, द्वितेन्द्र मिश्रा, शाहिद खान, सदस्य कार्यसमितिगण – कैलाश पोयम, लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



