google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी का बैठक संपन्न।



*संगठन का उद्देश्य पत्रकार समाज के लोगों के हक की लड़ाई लड़ना: सुमन*

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी ।छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी का बैठक रविवार नगर पंचायत मल्हार के देउरमंदीर प्रांगण में संघ के अध्यक्ष विजय सुमन के नेतृत्व में संपन्न हुआ अध्यक्ष विजय सुमन ने कहा कि पत्रकारिता साधना है धन कमाने का साधन नहीं। संगठन के दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी स्वच्छ व पवित्र पत्रकारिता पर ही विशेष जोर दें। समस्यात्मक व सत्य ख़बरों को प्रकाशित करने में तनिक भी संकोंच ना करें बल्कि निर्भिकता पूर्ण तरीके से प्रकाशित करें। और संगठन में नए सदस्यता,और संगठन के हितों में अच्छी पहल को लेकर अहम चर्चा भी हुई। इस बैठक में अध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष रघु यादव, सचिव हरिओम श्रीवास, कोषाध्यक्ष विनोद बघेल, सह सचिव विवेक देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य विमल कांत, अनुराग साहू, करन अंचल, अमित खुंटे, हरि यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)