google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धूम धाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की वाराणसी इकाई द्वारा रविवार दोपहर 12 बजे से रोहनिया क्षेत्र के भास्करा तालाब स्थित अंबानी होम सोल्यूशन परिसर में राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 397वां जयंती हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके शौर्य, पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और स्वराज की स्थापना के संकल्प को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज एक महान योद्धा होने के साथ कुशल प्रशासक और जनकल्याणकारी शासक भी थे।

उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी स्वाभिमान और स्वतंत्रता की अलख जगाई, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। समाज में शिक्षा, संगठन और एकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर पटेल ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.आर बी सिंह ,राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र पटेल ,प्रदेश उपाध्यक्ष कमल पटेल,प्रदेश सचिव राजेंद्र पटेल ,जिला अध्यक्ष अरविंद पटेल ब्लाक प्रमुख काशी विद्यापीठ प्रवेश पटेल,प्रो.गोपाल नाथ वर्मा, डा.जेपी विश्वकर्मा ,ओम प्रकाश पटेल,वीरेंद्र पटेल, वर्मा,जितेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)