google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में  अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*

संवाददाता/ शिवप्रताप सिंह। दैनिक समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को  ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि ओबरा नगर में दिन प्रतिदिन गोवंश आवारा पशु के कारण नगर में आए दिन छोटी बड़ी घटनाएं हो रही हैं जिसमें आम नागरिक गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं साथी व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है नगर में डर का माहौल है वहीं नगर में चुनिंदा स्थानों को छोड़ दिया जाए तो इतनी ठंड के बावजूद अलाव नहीं जलाया जा रहा है। सरकार द्वारा अलाव के लिए आवंटित किए गए धन का दुरुपयोग कर निजी गत स्वार्थ साधा जा रहा है वही नगर के कूड़े कचरे को नगर के मुख्य मार्ग फेके जाने के कारण आसपास निवास करने वाले को प्रदूषित वातावरण में जीवन यापन करना पड़ रहा है इन सभी समस्याओं का निदान एक हफ्ते के अंतर्गत यदि नहीं किया जाता है तो आंदोलन के लिए बाध्य होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)