google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन बिहार में सम्मानित होंगे, दुद्धी के अफसार रज़ा रक्तवीर*

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी। दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र/ दुद्धी। दरभंगा बिहार में होने वाले एतिहासिक दो दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में दुद्धी सोनभद्र के रक्त मित्र अफसार रज़ा रक्तवीर उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के संस्थापक व कई सामाजिक में कार्यरत रक्तदाता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अफसार रज़ा रक्तवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि लागातार बिना भेद भाव के कार्य कर रहे भारत के सभी करीब 100 रक्तवीरो को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मृदुल कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अफसार रज़ा रक्तवीर उत्तर प्रदेश जिला सोनभद्र शहर दुद्धी में रक्तदान के क्षेत्र में ओर समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग 7 सालों से जो कार्य कर रहें बहुत सराहनीय है। अब तक 22 बार और अपनी टीम ओर रक्त दान शिविर के जरिए हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं। दूसरो की मदद करना बहुत बड़ी सेवा है ओर मेरी संस्था अपने शहर में कीर्तिमान स्थापित करने वालों को सम्मानित करते हुए खुद में गर्व की अनुभूति प्राप्त करेगी। इस सम्मान समारोह में पूरे भारतवर्ष से करीब एक हजार लोग शामिल होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)