google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मध्य विद्यालय सुरार के बच्चे बोध गया और राजगीर के शैक्षणिक परिभ्रमण पर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुरार के 49 छात्र-छात्राओं ने मुख्य मंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बोधगया और राजगीर के लिए प्रस्थान किया।परिभ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायन राय और शिक्षा समिति की अध्यक्षा निर्मला देवी ने रवाना किया।

मौके पर बीईओ ने बताया कि इस योजना से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है ।इस परिभ्रमण का उद्देश्य छात्रों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक स्थलों का भौतिक ज्ञान कराना है, जिससे उन्हें अनुभव-आधारित शिक्षा मिल सके। छात्र-छात्राएं बोधगया में महाबोधि मंदिर, बोधि वृक्ष और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे, साथ ही राजगीर में प्राचीन और पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करेंगे ।इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी रितेश कुमार शर्मा, शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,धीरेंद्र सिंह, अनूप कुमार सिंह, विनय कुमार, रेणु यादव, पल्लवी कुमारी, उर्मिला कुमारी और अभिवावक उपस्थित थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)