google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल मेला में बच्चों ने खेल में दिखाई प्रतिभा,किया मनोरंजन

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। नेहरू जी के जयंती अवसर पर आज 14 नवंबर को चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिवो के प्राथमिक विद्यालय नंद घर पर बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को बाल मेला में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन पर आयोजित बाल मेला में बच्चों को तरह-तरह के गेम प्ले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन कर खुशियां मनाई।
कार्यक्रम ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक विनोद प्रधान और सुपरवाइजर रोहित प्रकाश सिंह के दिशा निर्देश में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता संस्थान की क्लस्टर समन्वयक रीमा बरनवाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लता राय एवं बिंदु पांडे आंगनवाड़ी सहायिका विद्या यादव व सहायक अध्यापक सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)