*नोएडा।** श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा द्वारा आगामी 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को सेक्टर-62 स्थित सी-ब्लॉक रामलीला मैदान में भूमि पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार भी पूर्ण स्वरूप में मौजूद रहे।


भूमि पूजन कार्यक्रम में पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया और देवी-देवताओं की आरती की गई। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की आरती की गई।
इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। उन्होंने रामलीला के आयोजन में सहयोग के लिए नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पुलिस और प्रशासन का आभार जताया। नोएडा विधायक पंकज सिंह के प्रतिनिधि अनिल सिंह और समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने उपस्थित लोगों को श्रीरामलीला की शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
भूमि पूजन के साथ ही रामलीला मंच, पुतले और झूले आदि तैयार करने का काम भी शुरू हो गया। आयोजकों के अनुसार, **15 अक्टूबर को सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी**, जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचेगी। वहीं **20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर रावण दहन और विजयदशमी उत्सव** का आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष श्रीरामलीला का मंचन मुरादाबाद की **जानकी कला मंच** के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल, धर्मेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, पवन गोयल, एस.एम. गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, नवीन पोरवाल, अनंत वर्मा, राजेश माथुर, डॉ. एसपी जैन, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, बाबूराम शर्मा, एमएल अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, समिति पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



