google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में मना बाल दिवस समारोह

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत करइल क्षेत्र के गौरव ऑक्सफोर्ड इण्टरनेशनल स्कूल अवथहीं में बाल दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बाल मेले का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के शाखा प्रबंधक सुनील सिंह के द्वारा किया गया ।तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक भानुप्रताप राय और उप-प्रधानाध्यापिका ज्योति शुब्बा ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत गीत के पश्चात बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे – नृत्य, भाषण, और स्वागत गीत का आयोजन किया। इसके अलावा, बच्चों ने ग्रुप में बटकर रामलाल स्वीट्स, फन ऑफ फ्लेवर और अमूल स्नैक्स इत्यादि के स्टाल द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आयोजन किया, जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया और आनंद उठाया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस आयोजन में अपना पूर्ण योगदान दिया, जिनमें शुभम, रितेश, सदब तरन्नुम, पूनम ठाकुर, सागर शुब्बा, ज्योति खरवार, और अभिषेक नेहा शामिल थे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)