समाज जागरण दीपक सरकार
भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करना हमारा फ़र्ज़, स्वतंत्रता संग्राम के पहले नायक थे बिरसा : अरविंद
छतरपुर: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर याद किए गए उलगुलान के नायक भगवान बिरसा मुंडा। छतरपुर बस स्टैंड स्थित अरविंद गुप्ता चुनमुन के हेल्पलाइन सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बिरसा मुंडा को नमन किया गया। झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर हेल्पलाइन सेंटर में केक काटकर और मिठाईयां बांट कर स्थापना दिवस मनाया गया, साथ ही साथ बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हेल्पलाइन सेंटर के संचालक अरविंद गुप्ता चुनमुन ने कहा की बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड वह स्वरूप नहीं ले पाया जिसकी कल्पना हमारे महापुरूषों ने की थी, फिर भी झारखंड ने विकास का एक बड़ा सफर तय किया है, उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर हमें संकल्प लेने की जरूरत है की झारखंड विकसित बने, लोगों के सपने पूरे हो, रोजगार का सृजन हो और हर घर में समृद्धि हो।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद, अमित ठाकुर, अंकित पांडे, डब्लू चंद्रवंशी, अनमोल मिश्रा, राजन चंद्रा, सुखलाल बरई, अरुण सोनी,राजेन्द्र जायसवाल, दीना प्रसाद, कुंदन गुप्ता, मोहित कुमार गोलू, दीपक, गुड्डू, विश्वनाथ ठाकुर, अखिलेश सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



