google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन एरिया में 103 कोयला रैक लदान का रिकॉर्ड, धनबाद मंडल देश में अव्वल

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के धनबाद डिवीजन के चोपन एरिया ने 31 मार्च को 103 कोयला रैक का लदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अब तक का सबसे अधिक लदान है। इस प्रदर्शन के कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में धनबाद मंडल भारतीय रेलवे में सर्वाधिक लदान करने वाला मंडल बन गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को कंट्रोल ऑफिस में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीटीएम चोपन ने इसकी अध्यक्षता की, जहां रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर डीटीएम रंजीत कुमार ने कहा कि चोपन क्षेत्र के कर्मचारियों ने दिन-रात की मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की मेहनत, लगन और टीमवर्क की प्रशंसा करते हुए गर्व व्यक्त किया। डीटीएम ने आगे कहा कि उन्हें ऐसे समर्पित कर्मचारियों के साथ काम करने का अवसर मिला है, जो हर परिस्थिति में एकजुट होकर कार्य करते हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा है। सीआईटी चोपन सह शाखा सचिव ईसीआरकेयू उमेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों के योगदान और मंडल यातायात प्रबंधक चोपन के कुशल नेतृत्व व सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कपिल देव ने भी अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर रमेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार चौरसिया, महेन्द्र प्रसाद, डीएसटी चोपन, एडीएमई चोपन, एई चोपन, एईएन चोपन, धीरेन्द्र कुमार, रामबोग पाल, अमरेंद्र कुमार, आनंद कुमार चौरसिया सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)