दैनिक समाज जागरण।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा, थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2025 धारा 105, 115(2), 3(5) बी.एन.एस से सम्बन्धित प्रकरण में 03 नफर वांछित अभियुक्तगण 01. राजेन्द्र उर्फ अशोक पुत्र श्रीराम उर्फ श्री उम्र करीब 45 वर्ष 02. अभियुक्ता मालती देवी पत्नी राजेन्द्र उर्फ अशोक उम्र करीब 40 वर्ष 03. बाल अपचारी किशोरी उम्र करीब 14 वर्ष निवासीगण ग्राम बेलदहा थाना चोपन जनपद सोनभद्र को दिनांक 24.05.2025 को समय 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौडी व डण्डा अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



