समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 10.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से अभियुक्त संतलाल पुत्र स्व0 गनेश, निवासी बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब 18:22 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-305/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या UP64AJ 9611 बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने उक्त मोटरसाइकिल को बारी, डाला, चोपन में एक घर के सामने से दिनांक 08.08.2026 की रात्रि में चोरी किया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
चोपन पुलिस का स्पष्ट संदेश- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चोरी की घटनाओं के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



