google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चोपन थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर हवालत के पीछे भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 33 वर्षीय नयन उर्फ नैन उर्फ पप्पू पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है। जो ग्राम पुरानी खैराही, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र का निवासी है और वर्तमान में ग्राम गौराही टोला, कोटा, थाना चोपन में रह रहा था। उसके खिलाफ थाना चोपन में मु.अ.सं. 400/25, धारा 64(1) बीएनएस व ¾(1) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे आज दिनांक 06.11.2025 को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। इस गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक अपराध शिवप्रताप वर्मा, हेड कांस्टेबल राधेश्याम और हेड कांस्टेबल मुनौवउद्दीन शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)