google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सराय काजी का एक्सटर्नल इंक्वास एसेसमेंट हुआ सम्पन्न।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस के द्वारा एक्सटर्नल इंक्वास असेसमेंट किया जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरायकाजी का आज गुरुवार को एक्सटर्नल असेसमेंट डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 इमदादुल इस्लाम द्वारा किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना कुमारी एवं क्षेत्रीय एएनएम मिलन सिंह ने उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार जनमानस को उनके घर के पास ही आरोग्य मंदिर पर सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मानक के अनुसार दिया जाए।
असेसमेंट के समय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बसंत लाल श्रीवास्तव, अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव ,बीसीपीएम संगीता, ग्राम प्रधान श्रीमती अनु सिंह पर्यवेक्षक राकेश कुमार और रमेश सैनिक, सीएचओ सुरभि कुमारी ,पूजा यादव ,मधु कुमारी अंकुश यादव ,स्वागत कुमार, नेहा पटेल, लकी दीक्षित एएनएम सपना श्रीवास्तव भानुमति ,रागनी मिलन सिंह, शालिनी पाल संगिनी ,तारा देवी और आशा शारदा द्विवेदी, शशि सिंह, सरिता प्रजापति का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)