समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.06.2025 समय 22.50 बजे थाना चोपन पुलिस ने थाना क्षेत्र के सदन मोड डाला के पास से अभियुक्त महावीर बंसल पुत्र राज नारायण बंसल उर्फ छटन्की निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन, सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से एक प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में 5.2 ग्राम हेरोईन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 206/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



