google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोपन पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 2 बाइक व 1 स्कूटी के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण / आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन / सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएनएस से संबंधित चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 07 फरवरी 2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा डाला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0049/26, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
1️⃣ मस्तू पुत्र सफीउल्ला, निवासी डाला मार्केट, शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन, उम्र लगभग 36 वर्ष
2️⃣ राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे, निवासी डाला शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन, उम्र लगभग 23 वर्ष

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन
  • हे0का0 छोटेलाल, चौकी डाला
  • हे0का0 राम सिंह, चौकी डाला
  • का0 गोविन्द कुमार, चौकी डाला

चोपन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

चोपन_पुलिस, #SonbhadraPolice, #VehicleTheft, #BikeTheft, #ScootyTheft, #CrimeNews, #UPPolice, #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)