google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चुनार विधायक अनुराग सिंह ने 1400 जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की साड़ियां

दीपावली पर सरोज सदन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, साड़ी पाकर महिलाओं के खिले चेहरे

समाज जागरण संवाददाता

मीरजापुर। दीपावली के पावन अवसर पर चुनार विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुराग सिंह ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए 1400 गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया। मगरहा स्थित उनके आवास सरोज सदन पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने विधायक के प्रति आभार जताया।

साड़ी वितरण कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। इस दौरान महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। विधायक अनुराग सिंह ने स्वयं अपने हाथों से महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं और उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है। यह अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर मातृशक्ति का सम्मान करना और उनके साथ खुशियां साझा करना उनके लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की माताओं और बहनों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

विधायक ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्योहार पर गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के साथ खुशियां साझा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और सैकड़ों स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)